Thursday 1 October 2015

सौ आसू रोये दो अंखिया (Sau aansoo roye do akhiyan) - कट्टी बट्टी

फिल्म - कट्टी बट्टी (2015)
कलाकार - इमरान खान, कंगना रानौत
गायक - शंकर महादेवन, रसिका शेखर
गीतकार - कुमार
संगीत - शंकर-एहसान-लॉय

सौ आसू, रोये दो अखियाँ
सौ आसू, रोये दो अखियाँ
मारा है जिन्हें, नींदों ने
कभी न सोये,  वो आखियाँ

दिल का मुसाफिर, बात न माने
मुड-मुड़ देखे, रस्ते पुराने
जिद्द छोड़ता ही नहीं

देख रहा है, कांच के सपने
एक न एक दिन, है जो तिडकने
इश्क़  में  टूटी,  चीज़े  जग  में
कोई  जोड़ता  ही  नहीं,
दिल  जाने  न

सौ आसू, रोये दो अखियाँ
मारा है जिन्हें, नींदों ने
कभी न सोये,  वो आखियाँ

जाने  वाला,  जाने  नहीं
जाने  से  उसके,  जान  गयी
आते  जाते,  फिर  वो  दिखे
पलकों  ने  छाने,  मोड़  कई

गुज़रा  हुआ  पल,  गुज़रा  नहीं
उसका  लगा  रंग,  उतरा  नहीं
होठों  से  छूटी  नहीं गए,
साजन  की  बतियाँ

सौ आसू, रोये दो अखियाँ
मारा है जिन्हें, नींदों ने
कभी न सोये,  वो आखियाँ

कैसे  कोई,  रोके  भला
हाथ  लकीरें,  छोड़  गयीं
लाखों  दिल  के,  टुकड़े   किये
धड़कन  को  भी,  तोड़  गयी

कभी  ठहरेगा,  दर्द  कहीं
कोई  गुंजाइश,  दिखती  नहीं
चंदा  बिन, जिया  न  लगे
जले काजल  सी,  रतियाँ
सौ आसू, रोये दो अखियाँ
सौ आसू, रोये दो अखियाँ
मारा है जिन्हें, नींदों ने
कभी न सोये,  वो आखियाँ

डाउनलोड MP3 ; सौ आसू रोये दो अंखिया





No comments:

Post a Comment